Posts

Showing posts from February, 2021

किसी भी आदत को छुड़ाने या बनाने के यह ६ कदम।

हम सभी की कई आदतें होती हैं, कुछ अच्छी और कुछ इतनी अच्छी नहीं होती हैं। ये ऐसी आदतें हैं जो हमने खुद बनायीं हैं या तो अपने आप ही बन गयी हैं। और हममें से ज्यादातर किसी आदत को छोड़ना चाहते हैं, या हम किसी आदत को विकसित करना चाहते हैं। ज्यादातर लोगों के लिए, एक नया व्यवहार दिनचर्या, या आदत को बनाने में लगभग चार सप्ताह लगते हैं। नीचे दिए गए कदम आपकी किसी आदत को छुड़ाने या बनाने मैं मदत कर सकते हैं। 1. पहला कदम अपने लक्ष्य को निर्धारित करना है। खासकर जब आप किसी आदत को छोड़े या तोड़ने की कोशिश कर रहे हो, तो आपको अपने लक्ष्य को सकारात्मक बनाना चाहिए। उदाहरण के रूप में, "मैं चिप्स को खाना छोड़ दूंगा/दूंगी" कहने के बजाय, "मैं स्वस्थ खाने को खाने की आदतों को डालने का अभ्यास करूंगा/करुँगी"। आपको अपना लक्ष्य भी कही पर लिखना चाहिए। इसे कागज पर लिकने से आप इसके बारे में कभी नहीं भूलते। यदि आप अपने लक्ष्य को किसी ऐसे व्यक्ति को बताते हैं, जिस पर आप विश्वास करते हैं, तो यह भी मदद कर सकता है। 2. यदि आपको किसी नए व्यवहार को विकसित करना है, तो आपका लक्ष्य उसी नए व्यवहार को विकसित करना ही ...